सकारात्मक

अंकिता आनंदअंकिता आनंद

1 min read · 12.4K reads

अपने व्यक्तिगत शोक के उत्तरदायी आप स्वयं हैं।

लज्जाजनक कुछ नहीं—

इस दुर्बलता में भी

सेल्फ़-हेल्प उद्योग के सक्षम निवेशक हैं आप।

कश्मीर से लेकर कुमारी

कन्याओं तक की कहानियाँ

अगर निजी तौर पर आपकी छाती में बर्फ़ जमाने लगें,

तो बदलाव की ज़रूरत व्यवस्था को नहीं

आपके नज़रिए को है

और यही है

आपकी हैसियत के भीतर।

अंकिता आनंद
About the poet

अंकिता आनंद

नई पीढ़ी की कवयित्री। स्त्रीवादी विचारों के लिए उल्लेखनीय। मूल नाम : अंकिता आनंद जन्म : राँची, झारखंड

View profile & all 14 Poems / Stories