दु:ख की जगह

अंकिता आनंदअंकिता आनंद

1 min read · 12.4K reads

दु:ख कहीं भी आपको दबोच सकता है

एक से एक असुविधाजनक मौक़ों पर

मीटिंग के बीच

ठीक आपके बोलने की बारी से पहले

निवाले में लिपट

अटक सकता है गले में

हँसी की पीठ से निकल

धप्पा कर सकता है

उसे सोचना, सीखना चाहिए

संवेदनशील, शांत होना,

दबे क़दमों से आना

बस तभी जब सही वक़्त हो

पर कब?

कौन-सा समय हमने सुनिश्चित किया है?

कौन-सी जगह,

जहाँ उसे मान से बिठा पूछा जाए

कैसा है वह?

अंकिता आनंद
About the poet

अंकिता आनंद

नई पीढ़ी की कवयित्री। स्त्रीवादी विचारों के लिए उल्लेखनीय। मूल नाम : अंकिता आनंद जन्म : राँची, झारखंड

View profile & all 14 Poems / Stories