मुझ से बिछड़ी मेरी परछाई किसे आवाज़ दूँ

अन्जुमन मंसूरी आरज़ूअन्जुमन मंसूरी आरज़ू30 Dec 1977

1 min read · 12.4K reads

मुझ से बिछड़ी मेरी परछाई किसे आवाज़ दूँ

तू बता ऐ दौर-ए-तन्हाई किसे आवाज़ दूँ

जब मुझे सन्नाटों ने भी दी नहीं कोई सदा

तब मिरी ख़ामोशी चिल्लाई किसे आवाज़ दूँ

इन अँधेरों को बताती है ये दुनिया रौशनी

ऐसे में ऐ चश्म-ए-बीनाई किसे आवाज़ दूँ

अब घड़ी है फ़ैसले की और है ये कश्मकश

दिल सुनेगा या कि दानाई किसे आवाज़ दूँ

ज़ुल्म इस दर्जा बड़े हैं दर्द भी हैं ला-दवा

ख़ौफ़ में है ख़ुद मसीहाई किसे आवाज़ दूँ

ज़िंदगी तेरे सफ़र में रोटियों के वास्ते

छूटता है गाँव आबाई किसे आवाज़ दूँ

इस ज़वाल-ए-अंजुमन में 'आरज़ू' तू ही बता

किस को कह दूँ बज़्म-आराई किसे आवाज़ दूँ

अन्जुमन मंसूरी आरज़ू
About the poet

अन्जुमन मंसूरी आरज़ू

जन्म : 30 Dec 1977 | छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश

View profile & all 8 Poems / Stories

More from अन्जुमन मंसूरी आरज़ू

  1. इक ज़रा सी दिल की हसरत तुम से उल्फ़त और तुम

    इक ज़रा सी दिल की हसरत तुम से उल्फ़त और तुमबस है इतनी सी ज़रूरत थोड़ी राहत और तुम

    12.4K reads
  2. ऐसी निगाह-ए-इश्क़ मिरे दिल पे डाल दे

    ऐसी निगाह-ए-इश्क़ मिरे दिल पे डाल देमेरे वजूद को जो मुसलसल जमाल दे

    12.4K reads
  3. वही रहता है सब लेकिन ज़माना छूट जाता है

    वही रहता है सब लेकिन ज़माना छूट जाता हैपरी सी बेटियों का मुस्कुराना छूट जाता है

    12.4K reads
  4. रह गए बस इश्क़_दरिया से ये नाते रह गए

    रह गए बस इश्क़ दरिया से ये नाते रह गएहम सदफ़-आँखों से अब गौहर लुटाते रह गए

    12.4K reads
  5. ख़ुलूस प्यार वफ़ा और बे-रुख़ी का लिबास

    ख़ुलूस प्यार वफ़ा और बे-रुख़ी का लिबासबदलता रहता है ये वक़्त आदमी का लिबास

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like