अगले बारह घंटे

अंजुम शर्माअंजुम शर्मा28 Aug 1989

1 min read · 12.4K reads

 

इसराइल-फ़लस्तीन के बीच बारह घंटे के युद्ध-विराम की घोषणा के बाद

अगले बारह घंटे नहीं गिरेगी कोई मिसाइल
कोई रॉकेट नहीं छोड़ा जाएगा किसी के नाम
अगले बारह घंटे आसमान से नहीं उठेगा धुआँ
अगले बारह घंटे नहीं पीटेगी की कोई माँ अपनी छाती
घड़ी देखकर निकल जाएँगे पिता बची संतानों के लिए घिघियाने-रिरियाने
कुछ परिवार घरों को घरों में गाड़ कर
दू……………………………………र
बारह घंटे दूर चले जाएँगे पट्टी से
अगले बारह घंटे सबकी आँखें सबके सिरों पर टँगी होंगी
अगले बारह घंटे अभी और जीवित रहेंगे बच्चे—
अपनी माँओं के साथ।

अंजुम शर्मा
About the poet

अंजुम शर्मा

नई पीढ़ी के कवि। पत्रकारिता से भी संबद्ध। मूल नाम : अंजुम शर्मा जन्म : 28/08/1989 | अलीगढ़, उत्तर प्रदेश

View profile & all 14 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like