इंतज़ार तुम्हारा

अंजुम शर्माअंजुम शर्मा28 Aug 1989

1 min read · 12.4K reads

जैसे नदी करती है इंतज़ार समुद्र का

खो जाने के लिए

जैसे पहाड़ करते हैं इंतज़ार बर्फ़ का

सो जाने के लिए

जैसे बादल करते हैं इंतज़ार नमी का

बरस जाने के लिए

जैसे रंग करते हैं इंतज़ार कूची का

बिखर जाने के लिए

जैसे फूल करते हैं इंतज़ार वसंत का

जी उठने के लिए

ऐसे ही मैं करता हूँ इंतज़ार तुम्हारा

खो जाने

सो जाने

बरस जाने

बिखर जाने

जी उठने के लिए।

अंजुम शर्मा
About the poet

अंजुम शर्मा

नई पीढ़ी के कवि। पत्रकारिता से भी संबद्ध। मूल नाम : अंजुम शर्मा जन्म : 28/08/1989 | अलीगढ़, उत्तर प्रदेश

View profile & all 14 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like