मैं एक व्यक्ति हूं - अंजना संधीर

Anjana Sandhirअंजना संधीर1 Sept 1960

3 min read · 12.4K reads

मैं एक व्यक्ति हूं
मेरी मर्जी है, जिस से चाहूं
इच्छा से मिलूं
मां बनूं या गर्भपात करवा लूं
बच्चे को पिता का नाम दूं या न दूं
मुझे अधिकार है अपना जीवन खुद जियूं
किसी की मर्जी मुझ पर थोपी नहीं जा सकती
मैंने यह इस धरती पर आकर जाना है
इसीलिये मैं अब अपने मुल्क वापस नहीं जाना चाहती
वहां पशु और औरत की
कोई मर्ज़ी नहीं होती
मैं औरत ही नहीं एक व्यक्ति भी हूं
मैं एक व्यक्ति की तरह जीना चाहती हूं!
Anjana Sandhir
About the poet

Anjana Sandhir अंजना संधीर

जन्म :1 सितंबर 1960, रुड़की (उत्‍तराखंड) भाषा : हिंदी विधाएँ : कविता कविता संग्रह : तुम मेरे पापा जैसे नहीं हो, धूप छाँव और आँगन, बारिशों का मौसम सम्मान : गुजरात उर्दू साहित्य अकादमी पुरस्कार, गुजरात हिन्दी साहित्य अकादमी पुरस्कार, तुलसी सम्मान, अदिति साहित्य…

View profile & all 23 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like