हम दोनों मौन हैं - अनीता कपूर

अनीता कपूरअनीता कपूर13 Sept 1957

2 min read · 12.4K reads

हम दोनों मौन हैं
बस इतना याद है
दो हथेलियों का साथ है
एक हथेली मेरी और
एक तुम्हारी है
हम दोनों मौन हैं
चाँद मेरी तरह पिघल रहा है
नींद में जैसे फिर चल रहा है
मेरी खुली आँखों में ख़्वाब हैं
तेरी खुली आँखों में अलाव है
मगर हम दोनों फिर भी मौन हैं
अनीता कपूर
About the poet

अनीता कपूर

View profile & all 44 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like