चुरा ले गया था पिता की साइकिल जो
मिला मुझे अपने पिता की अंत्येष्टि में
मेरे पिता दे रहे थे उस अर्थी को कंधा
पीछे से वह रख आया साइकिल
पिता के कमरे के बाहर
और मेरे साथ पिता की अर्थी को
कंधा देने लगा
एक दिन मेरा बेटा
जो कहीं नहीं था—न हुआ—
उस साइकिल को चला रहा था
उसे देख मैं और वह चोर
एक-दूसरे को देखने लगे








