मौत की घड़ी - अनिरुद्ध उमट

अनिरुद्ध उमटअनिरुद्ध उमट28 Sept 1964

1 min read · 12.4K reads

पिता और पुत्र के मध्य से
वह किसी साँप-सी
गुज़र जाएगी

दोनों उस गुज़र जाने की
लकीर को
सिहरते देखेंगे
एक-दूसरे की आँखों में

फिर एक-दूसरे के कन्धे पर
सिर रख सो जाएँगे
अनिरुद्ध उमट
About the poet

अनिरुद्ध उमट

View profile & all 48 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like