अपने अँधेरों से हम - अनिरुद्ध उमट

अनिरुद्ध उमटअनिरुद्ध उमट28 Sept 1964

2 min read · 12.4K reads

घर के हिस्से करते पिता
काग़ज़ पर
अपने हिस्से करते

सब को
समान रूप से
वितरण पश्चात
लौटते जब

सरक जाता
किसी ओर
जनम के हिस्से में
तब तक उनके हिस्से का
अन्धेरा

बुला भी नहीं पाते
अपने अन्धेरों से हम
उन्हें
अनिरुद्ध उमट
About the poet

अनिरुद्ध उमट

View profile & all 48 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like