अपनी परछाई के पीछे खौफ़ के आँसू पिये - अनिरुद्ध सिन्हा

अनिरुद्ध सिन्हाअनिरुद्ध सिन्हा2 Sept 1957

3 min read · 12.4K reads

अपनी परछाई के पीछे खौफ़ के आँसू पिये
आप ही कहिए कोई कैसे यहाँ आख़िर जिये

बंद रखकर पट तिमिर से रातभर लड़ने के बाद
भोर होते ही उजालों ने बहुत ताने दिये

कब तलक आवाज़ देंगे क़ातिलों के गाँव में
एक ढीलासा कोई क़ानून हाथों में लिए

ज़िन्दगी के इस सफ़र में लोग कुछ ऐसे भी हैं
जानकर सच बात भी रहते हैं होठों को सिये

मन में धरती की ललक आँखों में ले आकाश को
हमने पलकों पर उठाकर चाँदतारे छू लिये
अनिरुद्ध सिन्हा
About the poet

अनिरुद्ध सिन्हा

View profile & all 66 Poems / Stories

More from अनिरुद्ध सिन्हा

  1. सहरा उदास है न समन्दर उदास है - अनिरुद्ध सिन्हा

    सहरा उदास है न समन्दर उदास हैआँखों के सामने का ये मंज़र उदास है

    12.4K reads
  2. तहों में दलदल सतह पे साज़िश धुआँ-धुआँ-सा हरेक घर है - अनिरुद्ध सिन्हा

    तहों में दलदल सतह पे साज़िश धुआँ-धुआँ-सा हरेक घर हैझुकी हुई है हमारी गर्दन घरों में रह के भी दिल में डर है

    12.3K reads
  3. सुलग रहा है ये अपना वतन ज़रा सोचो - अनिरुद्ध सिन्हा

    सुलग रहा है ये अपना वतन ज़रा सोचोलगी है आज ये कैसी अगन ज़रा सोचो

    12.4K reads
  4. नगर में आए हैं तो ख़ानदान है ग़ायब - अनिरुद्ध सिन्हा

    नगर में आए हैं तो ख़ानदान है ग़ायबपिता की याद का कच्चा मकान है ग़ायब

    12.4K reads
  5. क्या कहा ज़िन्दगी ज़रा-सी है - अनिरुद्ध सिन्हा

    क्या कहा ज़िन्दगी ज़रा-सी हैजो भी जितनी है वो बला-सी है

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like

मुनव्वर राना के शेरअब जुदाई के सफ़र को मिरे आसान करोतुम मुझे ख़्वाब में आ कर न परेशान करो— मुनव्वर रानाये सर-बुलंद होते ही शाने से कट गयाये सर-बुलंद होते ही शाने से कट गयामैं मोहतरम हुआ तो ज़माने से कट गया— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजप्रतिज्ञाप्रतिज्ञाएँ बहा दो पानी में लड़कीप्रतिज्ञाएँ बहाओ पानी में;— बीरेंद्र चट्टोपाध्यायउंगलियांसुबह सुबह स्कूल जाते एक बच्चे के साथ हैंदादी बनकर— प्रताप सोमवंशीपांवभले ही खड़ी हो पूरी देह इन परपूजने के बहुतेरे प्रतीक जुड़े हों पांवों के साथ— प्रताप सोमवंशी