मंज़िल न मिल सकी कोई रस्ता न मिल सका - अनिरुद्ध सिन्हा

अनिरुद्ध सिन्हाअनिरुद्ध सिन्हा2 Sept 1957

3 min read · 12.4K reads

मंज़िल न मिल सकी कोई रस्ता न मिल सका
अंधे को आइने का सहारा न मिल सका

पत्थर के तेरे शहर में रुकते भी हम कहाँ
वो धूप थी कि पेड़ का साया न मिल सका

हैरान है वो घर की अदावत को देखकर
अपनों के बीच भी कोई अपना न मिल सका

अपने लबों की प्यास बुझाता मैं किस तरह
दरिया की बात छोड़िए क़तरा न मिल सका

जिसके लिए गुज़ारते अपनी तमाम उम्र
इस ज़िंदगी में एक भी ऐसा न मिल सका
अनिरुद्ध सिन्हा
About the poet

अनिरुद्ध सिन्हा

View profile & all 66 Poems / Stories

More from अनिरुद्ध सिन्हा

  1. सहरा उदास है न समन्दर उदास है - अनिरुद्ध सिन्हा

    सहरा उदास है न समन्दर उदास हैआँखों के सामने का ये मंज़र उदास है

    12.4K reads
  2. तहों में दलदल सतह पे साज़िश धुआँ-धुआँ-सा हरेक घर है - अनिरुद्ध सिन्हा

    तहों में दलदल सतह पे साज़िश धुआँ-धुआँ-सा हरेक घर हैझुकी हुई है हमारी गर्दन घरों में रह के भी दिल में डर है

    12.3K reads
  3. सुलग रहा है ये अपना वतन ज़रा सोचो - अनिरुद्ध सिन्हा

    सुलग रहा है ये अपना वतन ज़रा सोचोलगी है आज ये कैसी अगन ज़रा सोचो

    12.4K reads
  4. नगर में आए हैं तो ख़ानदान है ग़ायब - अनिरुद्ध सिन्हा

    नगर में आए हैं तो ख़ानदान है ग़ायबपिता की याद का कच्चा मकान है ग़ायब

    12.4K reads
  5. क्या कहा ज़िन्दगी ज़रा-सी है - अनिरुद्ध सिन्हा

    क्या कहा ज़िन्दगी ज़रा-सी हैजो भी जितनी है वो बला-सी है

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like