अचानक - अनिल त्रिपाठी

अनिल त्रिपाठीअनिल त्रिपाठी1 Sept 1971

4 min read · 12.4K reads

अचानक कुछ नहीं होता
बस एक परदा है
जिसके पीछे पहले से ही
सब कुछ होता है तय ।

और सामने आने पर
लगता है अचानक।

गोधरा अचानक नहीं था
निठारी अचानक नहीं है
अचानक नहीं है
सद्दाम की फाँसी।

दोस्तों का विमुख होना तक
नहीं है अचानक ।

सब पहले से तयशुदा है
सबके अपने-अपने हिस्से हैं ।

परिदृश्य ही ऐसा है
जहाँ मिट गया है
विलाप और प्रलाप का भेद
और नैतिकता
तमाशबीन-सी खड़ी है
हारे थके लोगों का संलाप वन ।

अब अचानक और औचक
कुछ भी नहीं होता
सब अपनी-अपनी गोटी बिछाते हैं
और तुम्हें पता भी नहीं
शिकारगाह में शिकारी ताक में है ।
अनिल त्रिपाठी
About the poet

अनिल त्रिपाठी

View profile & all 11 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

दरिया-दिली से अब्र-ए-करम भी नहीं मिलादरिया-दिली से अब्र-ए-करम भी नहीं मिलालेकिन मुझे नसीब से कम भी नहीं मिला— मुनव्वर रानाये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगाये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगालिबास-ए-ज़िंदगी फट जाएगा मैला नहीं होगा— मुनव्वर रानाहाथ पर हाथ धरेसूर्य तुमने मुझे अँधेरे में रखाबताया कुछ भी नहीं मुझे— भगतसिंह सोनीनमकजिसने कभी तोड़ डाला थाएक सम्राट का उपनिवेश;— ब्रजनाथ रथख़ुशी की बात हैदुख की बात है कि एक दोस्त ग़ुस्सा हुआख़ुशी की बात है अभी बाक़ी दोस्त मुझसे ख़ुश हैं— ब्रज श्रीवात्सवघावलंबे समय से बिस्तर पर हूँघाव भरने का नाम ही नहीं ले रहा है— हरि मृदुल