इन दिनों - अनिल त्रिपाठी

अनिल त्रिपाठीअनिल त्रिपाठी1 Sept 1971

2 min read · 12.4K reads

इन दिनों नहीं लिखी
कविताएँ और चिट्ठियाँ
आलेख तो दूर की बात है
हाँ टी० वी० पर ख़बर सुनता रहा ।
और सब कुछ
जलते हुए देखता रहा ।

आते रहे अनर्गल विचार
बुदबुदाता रहा अपने से
कि सामने वाले पर जड़ दूँ
दो-चार तमाचे
और भरी भीड़ में उसे गाली दूँ ।

क्योंकि उसने
लोकतन्त्र के गंजे सिर पर
चोट की है
और चुरा लिया है
सर्वधर्म समभाव वाला
उसका विचार ।
अनिल त्रिपाठी
About the poet

अनिल त्रिपाठी

View profile & all 11 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like