तेज़ाब से झुलसा चेहरा-1 - अनिल गंगल

अनिल गंगलअनिल गंगल

4 min read · 12.4K reads

तेज़ाब से झुलसे चेहरे के पीछे
किस रूपमती का चेहरा है यह?

कौन है यह
जिसके चेहरे पर से चमड़ी ग़ायब है,
फफोले हैं, रिसते हुए घाव हैं
जिसकी एक आँख से रोशनी बेदख़ल हो गई है
और दूसरी आँख
कुँआरेपन में रखे गए व्रत, त्यौहार
और देवी-देवताओं के शाप खा चुके हैं

इस चेहरे को बदनुमा बनाने में
निश्चित ही होगा उस ईश्वर का हाथ
जिसकी इच्छा के बग़ैर
हिलता नहीं सृष्टि का एक पत्ता भी

जब-जब देखता हूँ मैं तेज़ाब से झुलसे उस चेहरे को
किनारे पड़े भीमकाय पत्थरों से टकरा कर लहरें
पछाड़ खाने लगती हैं
और दुनिया के सारे महासागरों का ज्वार मेरे भीतर
उमड़ने लगता है।
अनिल गंगल
About the poet

अनिल गंगल

View profile & all 24 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

मुनव्वर राना के शेरअब जुदाई के सफ़र को मिरे आसान करोतुम मुझे ख़्वाब में आ कर न परेशान करो— मुनव्वर रानाफिर से बदल के मिट्टी की सूरत करो मुझेफिर से बदल के मिट्टी की सूरत करो मुझेइज़्ज़त के साथ दुनिया से रुख़्सत करो मुझे— मुनव्वर रानातुलसीदासभक्त शिरोमणि तुलसीदास नेविनम्रता औ’ श्रद्धा से— बी. गोपाल रेड्डीआंबेडकर“तुम्हारे दीन मुखों को देखकरकरुणा भरे स्वरों को सुनकर— बी. गोपाल रेड्डीख़ुदामैं तो तुम्हारा पीछा करते हुए ही दुनिया में आया थाऔर पीछा करते हुए ही चला जाऊँगा।— फ़रीद ख़ाँमाफ़ीसबसे पहले मैं माफ़ी माँगता हूँ हज़रत हौव्वा से।मैंने ही अफ़वाह उड़ाई थी कि उस ने आदम को बहकाया था— फ़रीद ख़ाँ