घट-अघट - अनिल गंगल

अनिल गंगलअनिल गंगल

3 min read · 12.4K reads

वह रास्ता जो दिख रहा है जाता
आगे की ओर आया है
अतीत के उन भग्न खण्डहरों से
जो स्वप्न थे कभी ।

वीर्य और मदिरा की
ऊभ-चूभ में होते थे
जहाँ पवित्र मन्त्रोच्चार
प्रजा की उत्पादकता या
शायद अपनी भिखारियत और
नपुंसकता की अक्षुण्णता के लिए ।

वह रास्ता जो दिख रहा है जाता
आगे की ओर असल में
कहीं नहीं जाता ।

वह तो ख़त्म हो गया था
जब पहली बार पवित्र ग्रंथों का
पाठ करने के कारण
काट ली गई थी किसी की जीभ
डाल दिया गया था किसी
निर्दोष के कानों में खौलता सीसा और
रजोदर्शन से पहले ही
करवाया था किसी बाप ने
अपनी बेटी का बलात्कार ।
अनिल गंगल
About the poet

अनिल गंगल

View profile & all 24 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

ख़ून रुलवाएगी ये जंगल-परस्ती एक दिनख़ून रुलवाएगी ये जंगल-परस्ती एक दिनसब चले जाएँगे ख़ाली कर के बस्ती एक दिन— मुनव्वर रानामहफ़िल में आज मर्सिया-ख़्वानी ही क्यूँ न होमहफ़िल में आज मर्सिया-ख़्वानी ही क्यूँ न होआँखों से बहने दीजिए पानी ही क्यूँ न हो— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजआंबेडकर“तुम्हारे दीन मुखों को देखकरकरुणा भरे स्वरों को सुनकर— बी. गोपाल रेड्डीडर की कहानीबच्ची माँ के गले से झूलती कहती है,‘माँ, तुम डरो मत।’— बीरेंद्र चट्टोपाध्यायवह कर गया पारउसके पूरे परिवार का अपहरण कर लिया गया।उसने बेगार से कर दिया था इंकार।— फ़रीद ख़ाँ