शब्दों की बाज़ीगरी - अनिल अनलहातु

अनिल अनलहातुअनिल अनलहातु17 Sept 1972

9 min read · 12.4K reads

वे शब्दों की जो बाज़ीगरी
दिखा रहे थे,
वो मैं समझता था ।

शब्दों को
झूठ के माँजे से रगड़कर
उन्होने एक कविता नाँधी
और छोड़ दिया उसे अनन्त में
एक पतंग की तरह ।

वे फिर वापस आए
और शब्दों का टोटा पड़ जाने का
रोना लेकर बैठ गए ,
हाथ मलते हुए उन्होने
पछताते हुए से
कुछ तिस्कृत शब्दों को
तीन नीम्बुओं या पाँच टोपियों की तरह
नचाते हुए
जादू दिखाने लगे ।

शब्द जो कभी ‘पाश’ की
ऊबड़-खाबड़ कविताओं से
चले थे,
आकर एक रेशमी मसहरी में
क़ैद हो गए हैं
एक छद्म बौद्धिक व्यक्ति के
पीठ की खुजलाहट
मिटाने वास्ते ।
                                                                                                                                                   जहां शब्द
अपने ही अर्थ से
व्यर्थ हो जाते हैं ,
उन्हीं शब्दों की तस्करी कर
वे आज पूजनीय बने हुए हैं
और इस अकड़ में
गर्दन टेढ़ी कर
भाषा को किसी ‘कीप” की तरह
इस्तेमाल करते हैं,
 
भाषा जो उनके
भावी सुसज्जीत कमरे मे
पोंछा मारती दाई है ,
शब्द जो उनके फेंके
जूठन खाते
आवारा बच्चे हैं ,
उन्हें वे बड़ी होशियारी से,
सावधानी से चुनते हैं
कुछ इस तरह से
कि उन्हें कविता की बिछावन पर
सजा तो सकें
पर धूल गर्द से भी
बच जाएँ ,

और फिर
यह साबित करने के लिए
कि वे भी खेले हैं
धूल और गर्द में,
वे राह चलते
किसी फटीचर शब्द से
माँग लेते हैं एक बीड़ी,

और फिर
अपनी ही दृष्टि में आत्मविमुग्ध हो
हुचुक-हुचुक कर हंसते हैं,
और ‘धूमिल’ की भाषा मे
‘तिक है – तिक है ‘ कहते हैं ।

शब्दो का यह जो नेटुआपन
आप खेल रहे हैं,
यह आपको महँगा पड़ेगा
क्योंकि आजकल कुछ
विद्रोही शब्द भी चलन मे आ गए हैं ,
जो आव न ताव देखते हैं
और किसी मँचासीन भाषा के दलाल के
मुंह पर पिच्च से
थूक देते हैं ।
अनिल अनलहातु
About the poet

अनिल अनलहातु

View profile & all 25 Poems / Stories

More from अनिल अनलहातु

  1. बाबरी मस्जिद तथा अन्य कविताएँ - अनिल अनलहातु

    जन्म – बिहार के भोजपुर (आरा) ज़िले के बड़का लौहर-फरना गाँव में दिसम्बर 1972 में ।शिक्षा – मैट्रिक – बोकारो इस्पात उच्च विद्यालय, बोकारो। आई०एस-सी० – सन्त कोलंबस कालेज, हजारीबाग । बी०टेक०, खनन अभियन्त्रण- इण्यडिन स्कूल ऑफ़ माइंस ,धनबाद । कम्प्यूटर साइंस में डिप्लोमा, प्रबन्धन में सर्टिफिकेट कोर्स।

    12.4K reads
  2. मानवीय पीड़ा का ज़िगुरत - अनिल अनलहातु

    हमारे बहुत पहले उठने केबहुत पहले उठ जाती है,

    12.4K reads
  3. खुद के विरोध में - अनिल अनलहातु

    क्यों होता है ऐसाजब आदमी उठ खड़ा होता है

    12.4K reads
  4. अजान के पहले - अनिल अनलहातु

    मेरे भीतर से चलकरवह मुझ तक आया

    12.4K reads
  5. एक गुमनाम चिट्ठी - अनिल अनलहातु

    एक गुमनाम चिट्ठी बहुत दिनों से भूले एक मित्र के नामप्रिय भाई सात्यायन

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like