डोडो — एक - अनिल अनलहातु

अनिल अनलहातुअनिल अनलहातु17 Sept 1972

8 min read · 12.4K reads

डोडो – कभी मॉरिशस में पाए जाने वाला विलुप्त पक्षी

खेत की टेढ़ी-मेढ़ी मेड़ों से होकर
वो चला जा रहा ... हरिकिशुना ...
सर को गोते
दूर ... गाँव के सिवान पर
दिखता एक धब्बे की तरह

और इसके पहले की
हरिकिशुना लौट आए
मैं जमा कर लेना चाहता हूँ
कुछ ऊबे हुए फालतू व निरर्थक
घोषित हो चुके शब्द
क्योंकि यही वह समय है
जब शब्दों की सत्ता और अर्थवत्ता
सन्देह के घेरे से
बाहर निकलना चाहती है

शब्दों को तलाशता, खँगालता
मैं आगे बढ़ ही रहा था कि
दिखा... वो... हरिकिशुना ...
उसी तरह ख़ाली हाथ डोलाता
मुँह सिए हुए ...

जानता था यद्यपि,
हर बार की तरह लौटेगा
हरिकिशुना वैसे ही
बेज़ुबान, भूला हुआ
भटका हुआ अपने
विश्वासों के जंगल में ग़ुम ...
गुमसुम, मूक ..
खोती हुई अपनी हिम्मत को
फिर से वापस सँजोता हुआ
कि अचानक सुन पड़ी
डभक-डभक कर रोने की आवाज़
देखा ....
खेत की मेड़ों पर
एक बच्चा रो रहा है

और यही वह जगह है
जहाँ मैं बेतरह कमज़ोर
हो उठता हूँ
और इसके पहले कि मैं
अपनी ही सम्वेदनाओं की गिरफ़्त में
क़ैद हो जाऊँ
उछाल दिया मैंने
अब तक जमा किए
तमाम शब्दों को
सामने से आ रहे हरिकिशुना की ओर ।

(टूटे मँच और बिखरे लोगों के बीच से आया )
हकबकाया हुआ हरिकिशुना
चीख़ा तब एकबारगी
बड़ी ही भयानकता से ...
गूँजती ही चली जा रही है
उसकी आवाज़
खेतों-खलिहानो व गाँवों को
पार करती हुई
जंगलों-पहाड़ों, मैदानों को
लाँघती हुई
बढ़ती ही जा रही है ...
उसकी आवाज़...।
अनिल अनलहातु
About the poet

अनिल अनलहातु

View profile & all 25 Poems / Stories

More from अनिल अनलहातु

  1. बाबरी मस्जिद तथा अन्य कविताएँ - अनिल अनलहातु

    जन्म – बिहार के भोजपुर (आरा) ज़िले के बड़का लौहर-फरना गाँव में दिसम्बर 1972 में ।शिक्षा – मैट्रिक – बोकारो इस्पात उच्च विद्यालय, बोकारो। आई०एस-सी० – सन्त कोलंबस कालेज, हजारीबाग । बी०टेक०, खनन अभियन्त्रण- इण्यडिन स्कूल ऑफ़ माइंस ,धनबाद । कम्प्यूटर साइंस में डिप्लोमा, प्रबन्धन में सर्टिफिकेट कोर्स।

    12.4K reads
  2. मानवीय पीड़ा का ज़िगुरत - अनिल अनलहातु

    हमारे बहुत पहले उठने केबहुत पहले उठ जाती है,

    12.4K reads
  3. खुद के विरोध में - अनिल अनलहातु

    क्यों होता है ऐसाजब आदमी उठ खड़ा होता है

    12.4K reads
  4. अजान के पहले - अनिल अनलहातु

    मेरे भीतर से चलकरवह मुझ तक आया

    12.4K reads
  5. एक गुमनाम चिट्ठी - अनिल अनलहातु

    एक गुमनाम चिट्ठी बहुत दिनों से भूले एक मित्र के नामप्रिय भाई सात्यायन

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like