दिगम्बरा पाताचार - अनिल अनलहातु

अनिल अनलहातुअनिल अनलहातु17 Sept 1972

7 min read · 12.3K reads

तीन वर्ष की एक काली नंगी
हो लड़की खड़ी है,
घने जंगलों और पहाड़ियों के बीच
उगे कुकुरमुत्ते जैसे
इस बस्ती के एक छोर पर,
हाथों में लिए / देखती
शाल (साल) के एक गिरे
बड़े पत्ते को।

शाल के लम्बे चुप डोलते पेड़
बिखरती पत्तियां,
उदासी बरसाता, वीरान माहौल
पुट्ठों तक कटी पूंछ
डुलाती अशक्त निरीह गाय।

अप्रैल के इस उजाड़ महीने में
दरकी दीवारों के पार
शाल वनों के झुरमुट में
रोता हुआ मैं।

पचरी नाले के उस पार
जीवन के कुछ आदिम अवशेष,
वह लड़की मेरी घनीभूत पीड़ा की
दारुण प्रतीक।

सब्बं दु:खं कहा उसने
और अनाथपिंडक उठकर
चला गया सदा के लिए
शाल वनों के पार।

मेरे पैरों के नीचे
चरमरा रहे
शाल के सूखे पत्ते,
उस ठूंठ पर बैठा
वह कौन?

अधूरी कविताओं के ढेर से निकला
नियनडरथल मानव तब चुपचाप
बेहिस्तून अभिलेख में पढ़ रहा
मानवीय पीड़ा का इतिहास।

ज़िगुरत के पश्चिम
नन्नार की पहाड़ी पर,

इक्कीसवीं की नियति
प्रोटो टिथीस के पथरीले प्रान्तर में
घुटनों के बल घसीटती
रेंगती है
अश्वत्थामा की तरह।

साँझ के झुटपुटे में
शाल वनों के झुरमुट में
कौन है वह
जो चला जा रहा सदा के लिए,
सारे संसार को
अमरता का पाठ पढ़ा
खुद निपट अकेला?

अनिल अनलहातु
About the poet

अनिल अनलहातु

View profile & all 25 Poems / Stories

More from अनिल अनलहातु

  1. बाबरी मस्जिद तथा अन्य कविताएँ - अनिल अनलहातु

    जन्म – बिहार के भोजपुर (आरा) ज़िले के बड़का लौहर-फरना गाँव में दिसम्बर 1972 में ।शिक्षा – मैट्रिक – बोकारो इस्पात उच्च विद्यालय, बोकारो। आई०एस-सी० – सन्त कोलंबस कालेज, हजारीबाग । बी०टेक०, खनन अभियन्त्रण- इण्यडिन स्कूल ऑफ़ माइंस ,धनबाद । कम्प्यूटर साइंस में डिप्लोमा, प्रबन्धन में सर्टिफिकेट कोर्स।

    12.4K reads
  2. मानवीय पीड़ा का ज़िगुरत - अनिल अनलहातु

    हमारे बहुत पहले उठने केबहुत पहले उठ जाती है,

    12.4K reads
  3. खुद के विरोध में - अनिल अनलहातु

    क्यों होता है ऐसाजब आदमी उठ खड़ा होता है

    12.4K reads
  4. अजान के पहले - अनिल अनलहातु

    मेरे भीतर से चलकरवह मुझ तक आया

    12.4K reads
  5. एक गुमनाम चिट्ठी - अनिल अनलहातु

    एक गुमनाम चिट्ठी बहुत दिनों से भूले एक मित्र के नामप्रिय भाई सात्यायन

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like