अफ़्रीका - अनिल अनलहातु

अनिल अनलहातुअनिल अनलहातु17 Sept 1972

5 min read · 12.4K reads

हमारे समय के एक बहुत बड़े कवि का
यह कहना कितना खतरनाक है कि
“ वे पेड़-पौधों की भाँति चुपचाप
जीने वाले सीधे लोग हैं ...
.............................
.............................।
यह
एक पूरी की पूरी जाति
मानवता, सभ्यता को
क्या जंगल में
तब्दील कर देना नहीं है ?

एक पूरे महादेश को,
जहाँ पर मानव (होमो-इरेक्टस) का
सर्वप्रथम विकास हुआ,
अन्ध महादेश घोषित
किया जाना कौन सी
सभ्यता है ??

एक समूचे महादेश को
उसकी भाषा से वँचित कर देना
क्या अपराध नहीं है ?

है न यह अजीब बात
कि दुनिया को सभ्यता का पाठ
पढ़ाने वाले महादेश को
चार सौ सालों से ग़ुलाम रहे देश
का एक अदना-सा कवि जुबान दे
 
उसे बताए कि भाषा की तमीज़
क्या होती है !
कि भाषा बुद्ध या ईसा का दाँत नहीं
कि उसपर तुम खड़ा कर सको
अपनी श्रेष्ठता का स्तूप ।
अनिल अनलहातु
About the poet

अनिल अनलहातु

View profile & all 25 Poems / Stories

More from अनिल अनलहातु

  1. बाबरी मस्जिद तथा अन्य कविताएँ - अनिल अनलहातु

    जन्म – बिहार के भोजपुर (आरा) ज़िले के बड़का लौहर-फरना गाँव में दिसम्बर 1972 में ।शिक्षा – मैट्रिक – बोकारो इस्पात उच्च विद्यालय, बोकारो। आई०एस-सी० – सन्त कोलंबस कालेज, हजारीबाग । बी०टेक०, खनन अभियन्त्रण- इण्यडिन स्कूल ऑफ़ माइंस ,धनबाद । कम्प्यूटर साइंस में डिप्लोमा, प्रबन्धन में सर्टिफिकेट कोर्स।

    12.4K reads
  2. मानवीय पीड़ा का ज़िगुरत - अनिल अनलहातु

    हमारे बहुत पहले उठने केबहुत पहले उठ जाती है,

    12.4K reads
  3. खुद के विरोध में - अनिल अनलहातु

    क्यों होता है ऐसाजब आदमी उठ खड़ा होता है

    12.4K reads
  4. अजान के पहले - अनिल अनलहातु

    मेरे भीतर से चलकरवह मुझ तक आया

    12.4K reads
  5. एक गुमनाम चिट्ठी - अनिल अनलहातु

    एक गुमनाम चिट्ठी बहुत दिनों से भूले एक मित्र के नामप्रिय भाई सात्यायन

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like