प्रेम

अंचितअंचित27 Jan 1990

1 min read · 12.4K reads

एक दिन वह यह कह कर रुक गया

कि वह हमेशा नहीं रहेगा।

एक दिन उसने यह कह कर चूमा

कि इसकी आदत मत लगाना।

साथ भीगने के बाद जैसे एक दिन,

उसने मुझसे कहा यह बारिश नहीं है।

बिलकुल अकेला रात बिताता हुआ

अब जानता हूँ, यह अकेलापन नहीं है।

अंचित
About the poet

अंचित

नई पीढ़ी के कवि। गद्य-लेखन में भी सक्रिय। मूल नाम : अंचित जन्म : 27/01/1990 | पटना, बिहार

View profile & all 34 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like