उस ने जब भी कभी मोहब्बत की

अनन्या राय पराशरअनन्या राय पराशर11 Jul 1998

1 min read · 12.4K reads

उस ने जब भी कभी मोहब्बत की

जैसे मुझ पे कोई 'इनायत की

डूब जाते हैं अहल-ए-दिल इस में

मैं वही झील हूँ मोहब्बत की

फिर मिरे रू-ब-रू वो आया है

फिर ख़बर हो गई क़यामत की

होंट पर होंट रख दिए मैं ने

क्या ज़रूरत है अब इजाज़त की

जब तेरा लम्स हो गया हासिल

किस को परवाह कोई जन्नत की

ऐसे मंज़िल नहीं मिली मुझ को

मैं ने पाने को ख़ूब मेहनत की

ग़म-ज़दों ने सजाई थी महफ़िल

और मैं ने वहाँ निज़ामत की

अनन्या राय पराशर
About the poet

अनन्या राय पराशर

मूल नाम : अनन्या पांडेय जन्म : 11 Jul 1998 | संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश

View profile & all 9 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like