तुम्हें प्यार करते हुए

आनंद गुप्ताआनंद गुप्ता19 Jul 1976

1 min read · 12.4K reads

तुम्हें प्यार करते हुए मैंने एक नदी को प्यार किया

तुम्हें प्यार करते हुए मैंने एक पर्वत को प्यार किया

तुम्हें प्यार करते हुए मैंने एक पेड़ को प्यार किया

तुम्हें प्यार करते हुए मैंने सारा आकाश

समूची धरती को प्यार किया

तुम्हें प्यार करते हुए मैंने पार किए

बीहड़ जंगल, निर्जन रेगिस्तान, दुर्गम घाटियाँ

महादेश और महासागर

आकाशगंगाओं की अनगिनत यात्राएँ कीं

तुम्हें प्यार करते हुए मैंने जाना

कि एक स्त्री को प्यार करना

नदी, पर्वत, पेड़, समूची धरती

समूचे ब्रह्मांड को प्यार करना होता है।

आनंद गुप्ता
About the poet

आनंद गुप्ता

नई पीढ़ी के कवि। मूल नाम : आनंद गुप्ता जन्म : 19/07/1976 | कोलकाता, पश्चिम बंगाल

View profile & all 19 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like