जुनूँ की हदों से गुज़रना नहीं है

अना देहलवीअना देहलवी

1 min read · 12.4K reads

जुनूँ की हदों से गुज़रना नहीं है

मोहब्बत में जीना है मरना नहीं है

हमारे मुक़द्दर में जब तुम नहीं तो

किसी के लिए अब सँवरना नहीं है

मुझे सिर्फ़ तुम देख सकते हो लेकिन

गुनाहों की तह में उतरना नहीं है

मुझे तुम खिलौना समझते हो समझो

मुझे टूट कर अब बिखरना नहीं है

ये तय कर लिया है किसी हाल में भी

तमन्नाओं का ख़ून करना नहीं है

मैं जिस की हूँ उस की रहूँगी हमेशा

किसी और पर मुझ को मरना नहीं है

'अना' मैं तो बहती हुई इक नदी हूँ

किसी के लिए भी ठहरना नहीं है

अना देहलवी
About the poet

अना देहलवी

View profile & all 8 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

मुनव्वर राना के शेरअब जुदाई के सफ़र को मिरे आसान करोतुम मुझे ख़्वाब में आ कर न परेशान करो— मुनव्वर रानातुम्हारे जिस्म की ख़ुश्बू गुलों से आती हैतुम्हारे जिस्म की ख़ुश्बू गुलों से आती हैख़बर तुम्हारी भी अब दूसरों से आती है— मुनव्वर रानाक्या ऐसी स्त्री को जानते हैंहम प्रेम नहीं करतेयानी हमारी भावनाएँ आत्मघाती नहीं हैं— हरे प्रकाश उपाध्यायक्या रिश्ता रहा भला...क्या रिश्ता रहा भला ज़िंदगी सेठुकरा दिया है जब उसने मुझे!— हब्बा ख़ातूनभूमिहीनभूख के शिकार पर निकले ये शिकारीएकदम मुकम्मल आदमी हैं— हुकुम ठाकुरवृक्ष लोकसामान्य लोक से पहुँचना चाहता हूँ कहीं। जाता हूँ नदी के निर्जनतट पर। मैं लहरों की ओर देखता रह गया और संध्याकाश में उग— बिप्लव चौधुरी