कौन कहता है ज़माने के लिए ज़िंदा हूँ

अना देहलवीअना देहलवी

1 min read · 12.4K reads

कौन कहता है ज़माने के लिए ज़िंदा हूँ

मैं तो बस आप को पाने के लिए ज़िंदा हूँ

आप फ़रमाएँ सितम शौक़ से फिर भी मैं तो

आप के नाज़ उठाने के लिए ज़िंदा हूँ

कौन इस दौर में होता है किसी का साथी

ज़िंदगी तुझ को निभाने के लिए ज़िंदा हूँ

जो तिरे प्यार का सदियों से है वाजिब मुझ पर

हाँ वही क़र्ज़ चुकाने के लिए ज़िंदा हूँ

हाकिम-ए-वक़्त ने जो आग लगाई है यहाँ

मैं वही आग बुझाने के लिए ज़िंदा हूँ

जो तरक़्क़ी पे नए लोगों की जलते हैं 'अना'

मैं उन्हें होश में लाने के लिए ज़िंदा हूँ

अना देहलवी
About the poet

अना देहलवी

View profile & all 8 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like