अमृतलाल नागर का श्री उपेंद्रनाथ अश्क के नाम पत्र

अमृतलाल नागरअमृतलाल नागर17 Aug 1916 – 1 Feb 1990

3 min read · 12.5K reads

चौक, लखनऊ-3

1-6-73

अश्‍क भाई,

पिछले डेढ़ माह से जितनी जल्‍दी-जल्‍दी हाई-ब्लड प्रेशर का शिकार हुआ, उस तरह यदि कुछ और पहले से होता तो सीना तानकर कहता कि दोषी मैं नहीं, मेरी बीमारी है। इस स्थिति में बस यही कह सकता हूँ कि ऐ बाबा-ए-अदम्‍य, मेरे बड़े भाई! मिलने पर मुझे दो जूते मारकर अपना क्रोध शांत कर लेना। अपने महाआलस्‍य और निकम्‍मेपन के इस लंबे दौर का बयान क्‍या करूँ, ख़ुद अपने से ही नफ़रत-सी हो गई है। आलस के दौर तो अक्‍सर आते रहते हैं, पर इतनी लंबी अवधि तक कभी अल्‍प-प्राण नहीं रहा। भीतर वाला जानता है कि मेरी यह दुर्दशा अस्थाई है। स्रोत पाने के लिए धरती फोड़ते-फोड़ते अब जो कंकड़ की सख़्त चट निकल आई है तो मन ने घबराकर सुस्‍ताने का बहाना साध रखा है। ख़ैर, अपने चि. पौत्र के नाम की तरह मेरी सुगतिशीलता भी अदम्‍य है, जल्‍दी ही जीत जाऊँगा।

मुँह देखा न मानना, तुम्‍हारा ख़त मुझे सबसे अधिक प्‍यारा लगा। इसका एक मात्र कारण यही है कि ‘मानस का हंस’ पर तुमसे पत्र पाने की आशा मैंने नहीं की थी। वह पत्र प्रकाशन को भेजने की इच्‍छा भी अब तक मेरे निकम्‍म्‍ोपन के कारण ही प्रतिफलित नहीं हुई। अब हो जाएगी। तुमसे भी अधिक चि. नीलाभ और दूधनाथ सिंह की प्रशंसा मुझे अपने लिए क़ीमती लगी। यह साबित करता है कि मेरी स्पिरिट ग़लत नहीं है। तुमने यह बात सही लिखी है कि राम माने कर्तव्‍य। यह कर्तव्‍यपरायणता ही मेरी राम-भक्ति है। मेरा राम बिल्‍कुल ग़ैबी नहीं है, और जितना कुछ है भी, उसे यथार्थ के धरातल पर लाकर उजागर में देखना चाहता हूँ। यही तो मेरा संघर्ष है।

तुमने अपना उपन्‍यास लिखना छोड़कर ‘मानस का हंस’ पढ़ा और ख़ास करके अपने सृजनात्‍मक अहम की प्रबलता के समय भी उसे पढ़ कर केवल सराहा ही नहीं, बल्कि मुझे पत्र भी लिखा, यह तुम्‍हारी निश्‍छल उदार-प्रकृति का स्पष्‍ट प्रमाण है। राम करे तुम्‍हारी कर्मसिद्धियाँ और तुम्‍हारा यश दिनों-दिन बढ़े। भाभी जुलजुल बूढ़-सुहागन और तुम जुलजुल बूढ़ सुहागे हो।

चि. बेटे, सौ. बहुओं और उनके आयुष्‍मान नन्‍हें-मुन्‍नों को हार्दिक शुभाशीष। तुम्‍हें और सौ. भाभी को सप्रेम नमस्‍कार।

सदा तुम्‍हारा

अमृतलाल नागर

अमृतलाल नागर
About the poet

अमृतलाल नागर

अमृतलाल नागर का जन्म 17 अगस्त 1916 को उत्तर प्रदेश के गोकुलपुरा में एक गुजराती ब्राह्मण परिवार में हुआ। पिता का नाम राजाराम नागर और माता का नाम विद्यावती नागर था। बाल्यकाल में ही कांग्रेस की वानर सेना के सक्रिय सदस्य बन गए थे और अँग्रेज़ सरकार विरोधी गतिविधियो…

View profile & all 6 Poems / Stories

More from अमृतलाल नागर

  1. प्रसाद: जैसा मैंने पाया

    प्रसादजी से मेरा केवल बौद्धिक संबंध ही नहीं, हृदय का नाता भी जुड़ा हुआ है। महा कवि के चरणों में बैठकर साहित् य के संस् कार भी पाए हैं और दुनियादारी का व् यावहारिक ज्ञान भी। पिता की मृत् यु के बाद जब बनारस में उनसे मिला था, तब उन् होंने कहा था, भाइयों के सुख में ही अपने सुख को देखना। हिसाब-किताब साफ़ रखना। तभी घर के बड़े कहलाओगे। इसी बात को लेकर प्रसादजी आज भी मेरे जीवन के निकटतम हैं। यों बरसों उनके साथ रहक़र अपनापन पाने का सौभाग् य मुझे नहीं प्राप् त हुआ। सब मिलाकर बीस-पच् चीस बार भेंट हुई होगी। आदरणीय भाई विनोदशंकर जी व् यास के कारण ही उनके निकट पहुँच सका। साहित् य की उस गंभीर मूर्ति को खिलखिलाकर हँसते हुए देखा है। चिंतन के गहरे समुद्र को चीरकर निकली हुई सरल हँसी उनके सहज सामर्थ् य की थाह बतलती थी। यही उनका परिचय है जो मैंने पाया है। प्रसाद आशावादी थे और उनकी आशावादिता का अडिग आधार-स्तंभ थी उनकी आस्तिकता।मेरा मन जड़ होकर भी अभी चेतना से दूर नहीं गया। पिछली ज्ञान-कमाई के संस् कार नए जीवन के लिए आज भी बल देते हैं। चारों ओर फैली हुई निराशा और मेरे मन के अवसाद को पीछे ढकेलकर महाकवि का स् वर मेरी क्रियाशीलता को हौसला दिलाता है :

    12.5K reads
  2. अमृतलाल नागर का डॉ. रामविलास शर्मा के नाम पत्र

    चौक, लखनऊ-31964

    12.5K reads
  3. अमृतलाल नागर का श्री सुमित्रानंदन पंत के नाम पत्र

    चौक, लखनऊ-39-1-75

    12.4K reads
  4. एटम बम

    चेतना लौटने लगी। साँस में गंधक की तरह तेज़ बदबूदार और दम घुटाने वाली हवा भरी हुई थी। कोबायाशी ने महसूस किया कि बम के उस प्राण-घातक धड़ाके की गूँज अभी-भी उसके दिल में धँस रही है। भय अभी-भी उस पर छाया हुआ है। उसका दिल ज़ोर-ज़ोर से धड़क रहा है। उसे साँस लेने में तकलीफ़ होती है, उसकी साँस बहुत भारी और धीमी चल रही है।हारे हुए कोबायाशी का जर्जर मन इन दोनों अनुभवों से खीझकर कराह उठा। उसका दिल फिर ग़फ़लत में डूबने लगा। होश में आने के बाद, मृत्यु के पंजे से छूटकर निकल आने पर जो जीवनदायिनी स्फूर्ति और शांति उसे मिलनी चाहिए थी, उसके विपरीत यह अनुभव होने से ऊबकर, तन और मन की सारी कमज़ोरी के साथ वह चिढ़ उठा। जीवन कोबायाशी के शरीर में अपने अस्तित्व को सिद्ध करने के लिए विद्रोह करने लगा। उसमें बल का संचार हुआ।

    12.5K reads
  5. दो आस्थाएँ

    1अरी कहाँ हो? इन्दर की बहुरिया!—कहते हुए आँगन पार कर पंडित देवधर की घरवाली सँकरे, अँधेरे, टूटे हुए ज़ीने की ओर बढ़ी।

    12.5K reads

More Poetry & Stories You May Like