अमृतलाल नागर का श्री सुमित्रानंदन पंत के नाम पत्र

अमृतलाल नागरअमृतलाल नागर17 Aug 1916 – 1 Feb 1990

3 min read · 12.4K reads

चौक, लखनऊ-3

9-1-75

पूज्‍यवर,

सादर सविनय प्रणाम।

पत्र पाकर कृतार्थ हुआ। पत्र लिखने के मामले में मैं इतना आलसी हूँ कि अब क्षमा माँगना भी मुझे महज़ अपनी बेशर्मी का प्रदर्शनी करना ही लगता है। जो हो, यह चिर-अपराधी आपके सम्‍मुख सिर झुकाए खड़ा है, जो दंड आप देना चाहें वह मेरे लिए कम होगा। ‘मानस का हंस’ पर आपका पत्र मुझे अवश्‍य मिला था, किंतु नेताजी को जो पत्र आपने उनकी पिछली वर्षगाँठ के अवसर पर लिखा था वह उन्‍हें नहीं मिला। नेताजी कल शाम मेरे साथ थे। आपका पत्र पढ़कर बोले: ख़ैर, हम लिखेंगे। हमारा प्रणाम लिख देना।

श्रीयुत् मयूरजी के काव्‍यग्रंथ पर पिछली स्थायी समिति की बैठक में विचार हुआ। सदस्‍यों का यह विचार है कि चूँकि काव्‍यग्रंथ अभी तक समिति ने प्रकाशित नहीं किए हैं, इसलिए नई परंपरा स्‍थापित करना अधिक उचित नहीं होगा। एक कविता पुस्‍तक छापने से फिर हम अनेक काव्‍यग्रंथ, उपन्‍यास, नाटक आदि प्रकाशित करने के लिए बाध्‍य हो जाएँगे, जो हिंदी समिति के 'स्‍कोप' में नही आता। आप श्री मयूरजी से कहें कि वह किसी ऐसे प्रकाशन को खोजें जो कि ऐसे साहित्‍य का ही प्रकाशन करता हो। मुझे आश्‍चर्य है कि समिति के कार्यालय ने अभी तक उन्‍हें यह सूचना नहीं दी। मैंने आज कार्यालय को नोट भेज कर श्री मयूरजी की सेवा में पत्र लिखने के लिए कहा है।

इलाहाबाद आकर एक दिन कुछ समय आपके साथ बिताने की बात प्रसंगवश दो बार हमारी और प्रतिभा की बातों के दौरान आ चुकी है। स्‍वयं प्रतिभा की इच्‍छा भी आपके दर्शन करने की बहुत है, पर वे मेरी दुश्‍मन इतनी मक्‍खीचूस है कि अभी तक अपने हिसाब का मीनमेख ही नहीं विचार पाई हैं। जो हो, राम चाहेंगे तो शीघ्र ही हमें आपके चरण-स्‍पर्श करने का सौभाग्‍य प्राप्‍त होगा।

प्रिय शांता बेन को हमारा नमस्‍कार।

आयुष्‍मती बेटी को बहुत-बहुत प्‍यार।

विनयावनत

अमृतलाल नागर

अमृतलाल नागर
About the poet

अमृतलाल नागर

अमृतलाल नागर का जन्म 17 अगस्त 1916 को उत्तर प्रदेश के गोकुलपुरा में एक गुजराती ब्राह्मण परिवार में हुआ। पिता का नाम राजाराम नागर और माता का नाम विद्यावती नागर था। बाल्यकाल में ही कांग्रेस की वानर सेना के सक्रिय सदस्य बन गए थे और अँग्रेज़ सरकार विरोधी गतिविधियो…

View profile & all 6 Poems / Stories

More from अमृतलाल नागर

  1. प्रसाद: जैसा मैंने पाया

    प्रसादजी से मेरा केवल बौद्धिक संबंध ही नहीं, हृदय का नाता भी जुड़ा हुआ है। महा कवि के चरणों में बैठकर साहित् य के संस् कार भी पाए हैं और दुनियादारी का व् यावहारिक ज्ञान भी। पिता की मृत् यु के बाद जब बनारस में उनसे मिला था, तब उन् होंने कहा था, भाइयों के सुख में ही अपने सुख को देखना। हिसाब-किताब साफ़ रखना। तभी घर के बड़े कहलाओगे। इसी बात को लेकर प्रसादजी आज भी मेरे जीवन के निकटतम हैं। यों बरसों उनके साथ रहक़र अपनापन पाने का सौभाग् य मुझे नहीं प्राप् त हुआ। सब मिलाकर बीस-पच् चीस बार भेंट हुई होगी। आदरणीय भाई विनोदशंकर जी व् यास के कारण ही उनके निकट पहुँच सका। साहित् य की उस गंभीर मूर्ति को खिलखिलाकर हँसते हुए देखा है। चिंतन के गहरे समुद्र को चीरकर निकली हुई सरल हँसी उनके सहज सामर्थ् य की थाह बतलती थी। यही उनका परिचय है जो मैंने पाया है। प्रसाद आशावादी थे और उनकी आशावादिता का अडिग आधार-स्तंभ थी उनकी आस्तिकता।मेरा मन जड़ होकर भी अभी चेतना से दूर नहीं गया। पिछली ज्ञान-कमाई के संस् कार नए जीवन के लिए आज भी बल देते हैं। चारों ओर फैली हुई निराशा और मेरे मन के अवसाद को पीछे ढकेलकर महाकवि का स् वर मेरी क्रियाशीलता को हौसला दिलाता है :

    12.5K reads
  2. अमृतलाल नागर का डॉ. रामविलास शर्मा के नाम पत्र

    चौक, लखनऊ-31964

    12.5K reads
  3. अमृतलाल नागर का श्री उपेंद्रनाथ अश्क के नाम पत्र

    चौक, लखनऊ-31-6-73

    12.5K reads
  4. एटम बम

    चेतना लौटने लगी। साँस में गंधक की तरह तेज़ बदबूदार और दम घुटाने वाली हवा भरी हुई थी। कोबायाशी ने महसूस किया कि बम के उस प्राण-घातक धड़ाके की गूँज अभी-भी उसके दिल में धँस रही है। भय अभी-भी उस पर छाया हुआ है। उसका दिल ज़ोर-ज़ोर से धड़क रहा है। उसे साँस लेने में तकलीफ़ होती है, उसकी साँस बहुत भारी और धीमी चल रही है।हारे हुए कोबायाशी का जर्जर मन इन दोनों अनुभवों से खीझकर कराह उठा। उसका दिल फिर ग़फ़लत में डूबने लगा। होश में आने के बाद, मृत्यु के पंजे से छूटकर निकल आने पर जो जीवनदायिनी स्फूर्ति और शांति उसे मिलनी चाहिए थी, उसके विपरीत यह अनुभव होने से ऊबकर, तन और मन की सारी कमज़ोरी के साथ वह चिढ़ उठा। जीवन कोबायाशी के शरीर में अपने अस्तित्व को सिद्ध करने के लिए विद्रोह करने लगा। उसमें बल का संचार हुआ।

    12.5K reads
  5. दो आस्थाएँ

    1अरी कहाँ हो? इन्दर की बहुरिया!—कहते हुए आँगन पार कर पंडित देवधर की घरवाली सँकरे, अँधेरे, टूटे हुए ज़ीने की ओर बढ़ी।

    12.5K reads

More Poetry & Stories You May Like