जहाँ कोई नहीं गया

अमृत रंजनअमृत रंजन28 Aug 2002

1 min read · 12.4K reads

पानी टूटा,

हवा पीछे चलने लगी

फिर हवा भी टूट गई।

आसमान का छेद अब केवल सूरज नहीं था

भरोसा टूटा

ब्रह्मांड ख़त्म हुआ,

और धरती बीच में आ गई।

शायद किसी ने वहाँ क़दम रखा होगा,

जहाँ कोई नहीं गया।

रात में फेंका गया पत्थर

आज तक वापस नहीं लौटा।

अमृत रंजन
About the poet

अमृत रंजन

नई पीढ़ी के कवि-लेखक। मूल नाम : अमृत रंजन जन्म : 28/08/2002 | दिल्ली

View profile & all 15 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like