फूल जैसी
एक पत्ती टूटकर भी
फूल जैसी।
पतझड़ की अ-ऋतु में या कि
ऋतुचक्र की संवेदना में
लाल जल : जल-हीन जल :
यह वह समय है,
जब निकटता के आशय से
अलगाता कोई केवल कविता लिखकर रह जाता है।
अर्थात्, एक पेड़
टूटकर पैरों तले आए हुए पत्ते में पानी मुरमुराता है
तब कोई प्रेमी कवि हो पाता है।








