मैं प्रमाणित करता हूँ

अमिताभ चौधरीअमिताभ चौधरी1 Sept 1980

1 min read · 12.4K reads

कल्पना के संसार में

रजत-पत्रों पर स्वर्ण-रेखाएँ खिंची हैं।

यद्यपि,

मेरे हाथ में मुट्ठी भींचना है।—

ऐसे, मैं प्रमाणित करता हूँ :

पदार्थ की सत्ता के भीतर

एक आत्मा है—सदैव—

जिसे ग्रहों की ओर नहीं धकेला जा सकता :

[जैसे किसी ने पहाड़ पर से पत्थर धकेला है, कि

घाव पर भी

पृथ्वी अपने गुरुत्व से घूमेगी।]

दु:खी होकर, मनुष्य कविता लिखता-पढ़ता रहा है,

वह लिखता-पढ़ता रहेगा।

अमिताभ चौधरी
About the poet

अमिताभ चौधरी

नई पीढ़ी के कवि। काव्य-शिल्प के लिए उल्लेखनीय। मूल नाम : अमिताभ चौधरी जन्म : 01/09/1980 | चूरू, राजस्थान

View profile & all 36 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like