इतनी सुंदर आग

अमिताभ चौधरीअमिताभ चौधरी1 Sept 1980

1 min read · 12.4K reads

इतनी सुंदर आग है :

लाल गुलाब जैसी : लाल। कि,

मैं उसे हथेली पर रखकर कैसे हाथ खींच लेता हूँ—कि आह,

जल गया!

जबकि,

कविता लिखते समय

पतंगों के पीछे मेरे प्राण जाते हैं।

अमिताभ चौधरी
About the poet

अमिताभ चौधरी

नई पीढ़ी के कवि। काव्य-शिल्प के लिए उल्लेखनीय। मूल नाम : अमिताभ चौधरी जन्म : 01/09/1980 | चूरू, राजस्थान

View profile & all 36 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like