एक आर्द्र ऋतु में

अमिताभ चौधरीअमिताभ चौधरी1 Sept 1980

1 min read · 12.4K reads

मिट्टी में दबे अबोध

पतंगों को क्या ध्यान?—कि यह आकाशों बरसता पानी

उन्हें आत्मा की ओर करके

आग में झोंक देगा!

एक आर्द्र ऋतु में

समय इतनी रोशनी देगा

कि एक क्षण के लिए वह अपनी आँखें मूँद लेंगे।

अमिताभ चौधरी
About the poet

अमिताभ चौधरी

नई पीढ़ी के कवि। काव्य-शिल्प के लिए उल्लेखनीय। मूल नाम : अमिताभ चौधरी जन्म : 01/09/1980 | चूरू, राजस्थान

View profile & all 36 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like