देह ही के मन
अंततः सब रचनाएँ।
कहानियाँ सब। सब कविताएँ।
बने हुए
कटे हुए
अमूर्त के राग सब। रंग सब चेष्टाएँ।
किंतु,
समय जैसे पारदर्शी शीशे क्यों हो जाएँ?—
जिन्हें पृष्ठ पर पोतकर
हमने चीन्हा एक-दूसरे को।
जिन्हें सामने रखकर हमने दुःख के कारण सजाए।
जिन्हें तोड़कर समय काटा।
चेहरे चुकाए।








