आखेट का एक चित्र

अमिताभ चौधरीअमिताभ चौधरी1 Sept 1980

1 min read · 12.4K reads

आखेट का एक चित्र है

समय जैसे।

विश्वास करो : वह पृष्ठ कोरा नहीं है,

जिस पर तुम कुछ लिखने को हो रहे हो।

हर दृश्य को

घास-फूस की तरह छीलकर

हाथ में लिया गया है।

बंदूक़ की नोक पर

चिड़िया की उड़ान को चूमने में

मैंने तुम्हारा प्यार पाया है।

अमिताभ चौधरी
About the poet

अमिताभ चौधरी

नई पीढ़ी के कवि। काव्य-शिल्प के लिए उल्लेखनीय। मूल नाम : अमिताभ चौधरी जन्म : 01/09/1980 | चूरू, राजस्थान

View profile & all 36 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like