मरीचिका

अमित तिवारीअमित तिवारी1 Apr 1994

1 min read · 12.4K reads

भेद जानने के लिए

ज़रूरी था भेद देना

मैं दोनों में ही निष्फल रहा

ताड़ नहीं पाया उसकी दृष्टि

वे इतनी चंचल कि निर्दोष लगती थीं

और इतनी मूक

कि विद्रोह का भय होता था

उसकी वे आँखें कंजई थीं

उसकी आँखों में हिरन रहते थे।

अमित तिवारी
About the poet

अमित तिवारी

नई पीढ़ी के कवि। व्यंग्य और अनुवाद के संसार में भी सक्रिय। मूल नाम : अमित तिवारी जन्म : 01/04/1994 | गोरखपुर, उत्तर प्रदेश

View profile & all 28 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like