वह चला था
क्रांति की मशाल लेकर
बुझते-बुझते
सिर्फ़ गर्म राख बची है
जिसमें वह आलू भून रहा है
मशाल और आग से ज़्यादा
अब उसे आलू की चिंता है
राख से छिटक कर उड़ते
क्रांति के आख़िरी वारिस
देख पा रहे हैं कि
भूख चेतना का सबसे वीभत्स रूप होती है।
वह चला था
क्रांति की मशाल लेकर
बुझते-बुझते
सिर्फ़ गर्म राख बची है
जिसमें वह आलू भून रहा है
मशाल और आग से ज़्यादा
अब उसे आलू की चिंता है
राख से छिटक कर उड़ते
क्रांति के आख़िरी वारिस
देख पा रहे हैं कि
भूख चेतना का सबसे वीभत्स रूप होती है।

नई पीढ़ी के कवि। व्यंग्य और अनुवाद के संसार में भी सक्रिय। मूल नाम : अमित तिवारी जन्म : 01/04/1994 | गोरखपुर, उत्तर प्रदेश
View profile & all 28 Poems / Stories