असंख्य चुंबनों
और अगणित आलिंगन में डूबे
अथाह प्रेम के बाद
तुम्हारा सब समेटकर जाना
ऐसे हुआ
जैसे पानी के साथ ही
उड़ गया हो जीवन
और ठगी-सी खड़ी चट्टान पर
रह गया हो
देह चीरता, चाटता नमक।
असंख्य चुंबनों
और अगणित आलिंगन में डूबे
अथाह प्रेम के बाद
तुम्हारा सब समेटकर जाना
ऐसे हुआ
जैसे पानी के साथ ही
उड़ गया हो जीवन
और ठगी-सी खड़ी चट्टान पर
रह गया हो
देह चीरता, चाटता नमक।

नई पीढ़ी के कवि। व्यंग्य और अनुवाद के संसार में भी सक्रिय। मूल नाम : अमित तिवारी जन्म : 01/04/1994 | गोरखपुर, उत्तर प्रदेश
View profile & all 28 Poems / Stories