बृहत्काय चीज़ों से भरी जा रही है दुनिया
सब कुछ विशाल, विराट और विशेष है
ओह! संताप और पीड़ा के अपने वैभव हैं
मैं कहाँ लेकर जाऊँ अपनी क्षुद्रता
किस महानता के सामने धरूँ अपना छोटा-सा दुःख
कहाँ उघारूँ अपना सीना
जहाँ से लौट सकूँ अपने छोटे से दुःख के साथ—
अक्षत।








