कह भी दूँ हाल-ए-दिल अगर शायद

अमीता परसुराम मीताअमीता परसुराम मीता15 Dec 1955

1 min read · 12.4K reads

कह भी दूँ हाल-ए-दिल अगर शायद

उन पे हो जाए कुछ असर शायद

अब ज़माना है बेवफ़ाई का

सीख लें हम भी ये हुनर शायद

बा'द मुद्दत के ये ख़याल आया

रास आया नहीं सफ़र शायद

हम ही अब तक समझ नहीं पाए

कुछ तो कहती है वो नज़र शायद

वैसे तो फ़ासला नहीं कोई

कश्मकश है अगर मगर शायद

हर नज़ारे में उस का ही जल्वा

तुम को आता नहीं नज़र शायद

अजनबी अजनबी से चेहरे हैं

ये नहीं है मिरा नगर शायद

नींद तारी है आसमानों पर

या दुआ में नहीं असर शायद

अब कोई आरज़ू नहीं बाक़ी

ख़त्म होता है ये सफ़र शायद

मौज-दर-मौज एक नश्शा था

अब वो दरिया गया उतर शायद

ज़िंदगी अब तुझे सँवारे क्या

कोशिशें सारी बे-असर शायद

इक जहाँ अजनबी रहा 'मीता'

इक जहाँ मुझ से बा-ख़बर शायद

अमीता परसुराम मीता
About the poet

अमीता परसुराम मीता

उपनाम : 'मीता' मूल नाम : अमीता परसुराम जन्म : 15 Dec 1955

View profile & all 37 Poems / Stories

More from अमीता परसुराम मीता

  1. ज़िंदगी अपना सफ़र तय तो करेगी लेकिन

    ज़िंदगी अपना सफ़र तय तो करेगी लेकिनहम-सफ़र आप जो होते तो मज़ा और ही था

    12.4K reads
  2. शिद्दत-ए-शौक़ से अफ़्साने तो हो जाते हैं

    शिद्दत-ए-शौक़ से अफ़्साने तो हो जाते हैंफिर न जाने वही आशिक़ कहाँ खो जाते हैं

    12.4K reads
  3. बन गए दिल के फ़साने क्या क्या

    बन गए दिल के फ़साने क्या क्याखुल गए राज़ न जाने क्या क्या

    12.4K reads
  4. हज़ारों मंज़िलें फिर भी मिरी मंज़िल है तू ही तू

    हज़ारों मंज़िलें फिर भी मिरी मंज़िल है तू ही तूमोहब्बत के सफ़र का आख़िरी हासिल है तू ही तू

    12.4K reads
  5. रक़ीब-ए-जाँ नज़र का नूर हो जाए तो क्या कीजे

    रक़ीब-ए-जाँ नज़र का नूर हो जाए तो क्या कीजेज़ियाँ दिल को अगर मंज़ूर हो जाए तो क्या कीजे

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like