विलेखित स्वप्न - अमित कल्ला

अमित कल्लाअमित कल्ला7 Sept 1980

2 min read · 12.4K reads

अधिक देखना हो
तो
बुराँश के फूल,
महौषध कच्ची-कच्ची इलायची,
राजतामय
बदल वन देखें,

पहाड़ी पर लेटी
मावस की रात,
तोपों से चिपकी
अफ़ीम की दोपहर,
शब्दरहित गीला-गीला-सा
लीलामय लोक,
विलेखित स्वप्न
और अतृप्त
गर्वीला घुमाव देखे,

अधिक देखना हो
तो
अन्धे समुद्र का
जोगिया रंग देखें।
अमित कल्ला
About the poet

अमित कल्ला

View profile & all 18 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like