उन्हें ढूँढ़कर लाओ,
जो शृंगार की रंगीनियों में खोए हुए हैं।
उन्हें जगाओ जो अज्ञानता की
चादर ओढ़े सो रहे हैं।
होश में लाओ उन्हें जो
शराब के नशे में धुत हैं
या जी रहे हैं समय से कटकर।
उन्हें झिंझोड़ो,
जिनका रक्त जमा हुआ है
सदियों से।
उन्हें बताओं कि उनके भाई
मौत की चपेट में हैं,
संभव हैं :
वे दौड़ पड़ें
उन्हें बचाने...








