फूटा कुंभ जल जलहि...

अमित धर्मसिंहअमित धर्मसिंह18 Jun 1986

1 min read · 12.4K reads

उनकी आँखों में पानी था

लाज-शर्म का,

रिश्तों की लिहाज़ का,

अपनी हालत पर शर्मिंदगी का पानी

भरा था उनके रोम-रोम में।

उनके दिल में छुपे

दुखों के पहाड़ों से फूटते रहते थे झरने,

ये झरने पहाड़ों की हदें पार करके

ख़ुश्क आँखों के पठारों को तर करते हुए

आ समाते थे

उनकी मैली बाज़ुओं और झीने आँचल में।

एक दिन

इन झरनों ने

बाज़ुओं और आँचल की भी हदें पार कर दीं।

पानी था कि

लबालब भरता जा रहा था

उनके जीवन में

उनके अस्तित्व में,

उनके आँचल के पार

उनकी हिम्मत के पार

उनकी जिजीविषा के पार

पानी ने तांडव मचा दिया था।

अंततः वे उठे

अपने क़द से बड़े होकर,

एक अजीब हिम्मत के साथ

वे लड़ने दौड़े पानी से

निहत्थे,

वे वाक़ई

तंग आ चुके थे

रोज़-रोज़ की हार से।

इसलिए यह

आख़िरी लड़ाई उन्होंने

जीतने के लिए नहीं,

पूरी तरह हार जाने के लिए लड़ी,

तभी तो

वे सरयू में राम की तरह

पानी में नहीं उतरे,

न ही किसी ग़ोताख़ोर की तरह

तैरने के लिए छलाँगे पानी में,

वे मजबूरन कूदे पानी में,

उनका कुंभ कबीर के कुंभ की तरह नहीं फूटा,

उन्होंने जबरन फोड़ा अपने कुंभ को

कि पानी ने उनका जीना हराम कर दिया था।

अमित धर्मसिंह
About the poet

अमित धर्मसिंह

सुपरिचित कवि-लेखक। तीन कविता-संग्रह प्रकाशित। मूल नाम : अमित धर्मसिंह जन्म : 18/06/1986 | मुज़फ़्फ़रनगर, उत्तर प्रदेश

View profile & all 19 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

ये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगाये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगालिबास-ए-ज़िंदगी फट जाएगा मैला नहीं होगा— मुनव्वर रानाचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेबढ़ाने पर पतंग आए तो चर्ख़ी खोल दी हम ने— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजआंबेडकर“तुम्हारे दीन मुखों को देखकरकरुणा भरे स्वरों को सुनकर— बी. गोपाल रेड्डीमेरा और मेरी पृथ्वी का(लंबी कविता के कुछ अंश)वैसा ही हूँ, दुख मेरी गोद का बच्चा, बार-बार— हीरेन भट्टाचार्यतालाब-1मैं क्षिति तल परतुम्हारे सुख-दुख का— ब्रजरतन जोशी