न सकत है ज़ब्त-ए-ग़म की न मजाल-ए-अश्क-बारी - आमिर उस्मानी

आमिर उस्मानीआमिर उस्मानी

3 min read · 12.4K reads

न सकत है ज़ब्त-ए-ग़म की न मजाल-ए-अश्क-बारी
ये अजीब कैफ़ियत है न सुकूँ न बे-क़रारी

तिरा एक ही सितम है तिरे हर करम पे भारी
ग़म-ए-दो-जहाँ से दे दी मुझे तु ने रूस्तगारी

मिरी ज़िंदगी का हासिल तिरे ग़म की पासदारी
तिरे ग़म की आबरू है मुझे हर ख़ुशी से प्यारी

ये क़दम क़दम बलाएँ ये सवाद-ए-कू-ए-जानाँ
वो यहीं से लौट जाए जिसे ज़िंदगी हो प्यारे

तिरे जाँ-नवाज़ वादे मुझे क्या फ़रेब देते
तिरे काम आ गई है मिरी ज़ूद-ए‘तिबारी

मिरी रात मुंतज़िर है किसी और सुब्ह-ए-नौ की
ये सहर तुझे मुबारक जो है ज़ुल्मतों की मारी
आमिर उस्मानी
About the poet

आमिर उस्मानी

View profile & all 8 Poems / Stories

More from आमिर उस्मानी

  1. दर्द बढ़ता गया जितने दरमाँ किए प्यास बढ़ती गई जितने आँसु पिए - आमिर उस्मानी

    दर्द बढ़ता गया जितने दरमाँ किए प्यास बढ़ती गई जितने आँसु पिएऔर जब दामन-ए-ज़ब्त छुटने लगा हम ने ख़्वाबों के झूठे सहारे लिए

    12.4K reads
  2. दिल पे वो वक़्त भी किस दर्जा गिराँ होता है - आमिर उस्मानी

    दिल पे वो वक़्त भी किस दर्जा गिराँ होता हैज़ब्त जब दाख़िल-ए-फ़रियाद-ओ-फ़ुग़ाँ होता है

    12.4K reads
  3. ग़म-ए-बेहद में किस को ज़ब्त का मक़्दूर होता है - आमिर उस्मानी

    ग़म-ए-बेहद में किस को ज़ब्त का मक़्दूर होता हैछलक जाता है पैमाना अगर भरपूर होता है

    12.4K reads
  4. हक़ीर ख़ाक के ज़र्रे थे आसमान हुए - आमिर उस्मानी

    हक़ीर ख़ाक के ज़र्रे थे आसमान हुएवो लोग जो दर-ए-जानाँ के पासबान हुए

    12.3K reads
  5. इश्क़ के मराहिल में वो भी वक़्त आता है - आमिर उस्मानी

    इश्क़ के मराहिल में वो भी वक़्त आता हैआफ़तें बरसती हैं दिल सुकून पाता है

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like