है ख़मोशी ज़ुल्म-ए-चर्ख़-ए-देव-पैकर का जवाब

अमीर मीनाईअमीर मीनाई21 Sept 1829 – 13 Sept 1900

1 min read · 12.4K reads

है ख़मोशी ज़ुल्म-ए-चर्ख़-ए-देव-पैकर का जवाब

आदमी होता तो हम देते बराबर का जवाब

जो बगूला दश्त-ए-ग़ुर्बत में उठा समझा ये मैं

करती है तामीर दीवानी मिरे घर का जवाब

साथ ख़ंजर के चलेगी वक़्त-ए-ज़ब्ह अपनी ज़बान

जान देने वाले देते हैं बराबर का जवाब

सज्दा करता हूँ जो मैं ठोकर लगाता है वो बुत

पाँव उस का बढ़ के देता है मिरे सर का जवाब

अब्र के टुकड़े न उलझें मेरी मौज-ए-अश्क से

ख़ुश्क मग़्ज़ों से है मुश्किल मिस्रा-ए-तर का जवाब

वो खिंचा था मैं भी खिंच रहता तो बनती किस तरह

सर झुका देता था क़ातिल तेरे ख़ंजर का जवाब

जीते-जी मुमकिन नहीं उस शोख़ का ख़त देखना

ब'अद मेरे आएगा मेरे मुक़द्दर का जवाब

शैख़ कहता है बरहमन को बरहमन उस को सख़्त

काबा ओ बुत-ख़ाना में पत्थर है पत्थर का जवाब

रोज़ दिखलाता है गर्दूं कैसी कैसी सूरतें

बुत-तराशी में है ये काफ़िर भी आज़र का जवाब

हर जगह क़ब्र-ए-गदा तकिए में हर जा गोर-ए-शाह

एक घर इस शहर में है दूसरे घर का जवाब

जल्वा-गर है नूर-ए-हक़ होने से यकताई 'अमीर'

साया भी होता अगर होता पयम्बर का जवाब

अमीर मीनाई
About the poet

अमीर मीनाई

View profile & all 63 Poems / Stories

More from अमीर मीनाई

  1. उस की हसरत है जिसे दिल से मिटा भी न सकूँ - अमीर मीनाई

    उस की हसरत[1] है जिसे दिल से मिटा भी न सकूँढूँढने उस को चला हूँ जिसे पा भी न सकूँ

    12.4K reads
  2. तुन्द मै और ऐसे कमसिन के लिये - अमीर मीनाई

    तुन्द मय और ऐसे कमसिन के लियेसाक़िया हल्की-सी ला इन के लिये

    12.4K reads
  3. सरकती जाये है रुख़ से नक़ाब आहिस्ता-आहिस्ता - अमीर मीनाई

    सरकती जाये है रुख़ से नक़ाब आहिस्ता-आहिस्तानिकलता आ रहा है आफ़ताब आहिस्ता-आहिस्ता

    12.4K reads
  4. कह रही है हश्र में वो आँख शर्माई हुई - अमीर मीनाई

    कह रही है हश्र में वो आँख शर्माई हुईहाय कैसे इस भरी महफ़िल में रुसवाई हुई

    12.4K reads
  5. जब से बुलबुल तूने दो तिनके लिये - अमीर मीनाई

    जब से बुलबुल तूने दो तिनके लियेटूटती है बिजलियाँ इनके लिये

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like