घरों को छतों पर
लौटते हैं शाम के पक्षी
उनके पंखों से झरता है
आकाश का गुलाबीपन
क्षितिज के उस तरफ़
एक अज्ञात शहर है
वहाँ रहते हैं कुछ बर्फ़ीले पहाड़
सर्द हवाओं की नदी में
नाव खेता हुआ
निकला है न जाने कौन इधर से
पेड़ों की टहनियाँ हिल रही हैं
थोड़ी-थोड़ी नदी
सबके भीतर से बह रही है








