नदी बह रही है
बहती हुई नदी
बदल रही है हर क्षण
लेकिन बदल तो दरअसल पानी रहा है
तो क्या नदी का बदलना
असल में पानी का बदलना है
या फिर लगातार बदलते रहने की प्रक्रिया में
यह नदी का हर बार पानी होते जाना है
शायद पानी
नदी में बदल रहा है
नदी बह रही है
बहती हुई नदी
बदल रही है हर क्षण
लेकिन बदल तो दरअसल पानी रहा है
तो क्या नदी का बदलना
असल में पानी का बदलना है
या फिर लगातार बदलते रहने की प्रक्रिया में
यह नदी का हर बार पानी होते जाना है
शायद पानी
नदी में बदल रहा है

नई पीढ़ी के कवि। एक कविता-संग्रह प्रकाशित। मूल नाम : अमेय कांत जन्म : 10/03/1983 | देवास, मध्य प्रदेश
View profile & all 15 Poems / Stories