उस के ध्यान की दिल में प्यास जगा ली जाए

अम्बरीन सलाहुद्दीनअम्बरीन सलाहुद्दीन

1 min read · 12.4K reads

उस के ध्यान की दिल में प्यास जगा ली जाए

एक भी शाम न फिर उस के नाम से ख़ाली जाए

आँखों में काजल की परत जमा ली जाए

सखियों से यूँ प्रीत की जोत छुपा ली जाए

रेत है सूरज है वुसअत है तन्हाई

लेकिन नाँ इस दिल की ख़ाम-ख़याली जाए

आँखों में भर कर इस दश्त की हैरानी

वहशत की उम्दा तस्वीर बना ली जाए

आप ने पहले भी तो मुझ को देखा होगा!

आप के मुँह से आप की बात चुरा ली जाए

सोचों में गिर्दाब से पड़ने लग जाएँ

आँखों से फिर आठ पहर न लाली जाए

दिल-आज़ारी की मिट्टी से ईस्तादा घर

उन बे-फ़ैज़ दरों तक कौन सवाली जाए

अम्बरीन सलाहुद्दीन
About the poet

अम्बरीन सलाहुद्दीन

View profile & all 35 Poems / Stories

More from अम्बरीन सलाहुद्दीन

  1. असीर-ए-ख़्वाब नई जुस्तुजू के दर खोलें - अम्बरीन सलाहुद्दीन

    असीर-ए-ख़्वाब नई जुस्तुजू के दर खोलेंहवा पे हाथ रखें और अपने पर खोलें

    12.4K reads
  2. हम सितारों में तेरा अक्स न ढलने देंगे - अम्बरीन सलाहुद्दीन

    हम सितारों में तेरा अक्स न ढलने देंगेचाँद को शाम की दहलीज़ पे जलने देंगे

    12.4K reads
  3. जब अश्कों में सदाएँ ढल रही थीं - अम्बरीन सलाहुद्दीन

    जब अश्कों में सदाएँ ढल रही थींसर-ए-मिज़्गाँ दुआएँ जल रही थीं

    12.4K reads
  4. ख़ार ओ ख़स की माह ओ अंजुम से यूँ निस्बत देखी - अम्बरीन सलाहुद्दीन

    ख़ार ओ ख़स की माह ओ अंजुम से यूँ निस्बत देखीमेरे ख़्वाबों की मेरे शहर ने क़ीमत देखी

    12.4K reads
  5. क्यूँ अम्बर की पहनाई में चुप की राह टटोलें - अम्बरीन सलाहुद्दीन

    क्यूँ अम्बर की पहनाई में चुप की राह टटोलेंअपनी ज़ात की बुनत उधेड़ें साँस में ख़ाक समो लें

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like