हम सितारों में तेरा अक्स न ढलने देंगे - अम्बरीन सलाहुद्दीन

अम्बरीन सलाहुद्दीनअम्बरीन सलाहुद्दीन

3 min read · 12.4K reads

हम सितारों में तेरा अक्स न ढलने देंगे
चाँद को शाम की दहलीज़ पे जलने देंगे

आज छू लेंगे कोई अर्श मेरे वहम ओ गुमाँ
ख़्वाब को नींद की आँखों में मचलने देंगे

हम भी देखेंगे कहाँ तक है रसाई अपनी
दिल को बहलाएँगे हम और न सँभलने देंगे

शब की आग़ोश में फैलें न गुमाँ के साए
अब निगाहों में कोई ख़ौफ़ न पलने देंगे

हो न जाए कहीं अंजाम से पहले अंजाम
इस कहानी को इसी तौर से चलने देंगे

अक्स-दर-अक्स मिलेंगे तुझे मंज़र मंज़र
तू अगर चाहे भी तुझ को न बदलने देंगे

नक़्श-दर-नक़्श यहीं ख़ाक हुए जाएँगे
ख़ुद को इस दश्त-ए-गुमाँ से न निकलने देंगे
अम्बरीन सलाहुद्दीन
About the poet

अम्बरीन सलाहुद्दीन

View profile & all 35 Poems / Stories

More from अम्बरीन सलाहुद्दीन

  1. असीर-ए-ख़्वाब नई जुस्तुजू के दर खोलें - अम्बरीन सलाहुद्दीन

    असीर-ए-ख़्वाब नई जुस्तुजू के दर खोलेंहवा पे हाथ रखें और अपने पर खोलें

    12.4K reads
  2. जब अश्कों में सदाएँ ढल रही थीं - अम्बरीन सलाहुद्दीन

    जब अश्कों में सदाएँ ढल रही थींसर-ए-मिज़्गाँ दुआएँ जल रही थीं

    12.4K reads
  3. ख़ार ओ ख़स की माह ओ अंजुम से यूँ निस्बत देखी - अम्बरीन सलाहुद्दीन

    ख़ार ओ ख़स की माह ओ अंजुम से यूँ निस्बत देखीमेरे ख़्वाबों की मेरे शहर ने क़ीमत देखी

    12.4K reads
  4. क्यूँ अम्बर की पहनाई में चुप की राह टटोलें - अम्बरीन सलाहुद्दीन

    क्यूँ अम्बर की पहनाई में चुप की राह टटोलेंअपनी ज़ात की बुनत उधेड़ें साँस में ख़ाक समो लें

    12.4K reads
  5. तीर तो ग़ैर की कमान के थे - अम्बरीन सलाहुद्दीन

    तीर तो ग़ैर की कमान के थेहाथ पर एक मेहर-बान के थे

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like