सूतक की पुतली

अम्बर पांडेयअम्बर पांडेय1 Dec 1984

1 min read · 12.4K reads

अगरबत्ती मत जलाना तुम

मेरे शव के निकट। धूम से

मस्तिष्क में ब्रह्मकीट है

वह ‘भन-भन’ कर खाने लगता

है खोपड़ी की हड्डी अंदर।

बहनों की बाट जोहते शव

यदि रखा रहे तो चंदन घिस

माथे करतलों पर लगाना।

तब चंदन की वह मुठिया जो

शव के लिए थी वह अपवित्र

है उसे मेरे शव की नाक

के निकट रख देना। मोह मत

करना। जाने देना। मिट्टी

का दीप जलाना। जाने के

बाद घूरे पर डाल आना।

जब तक प्राण हो तब तक चाम-

हाड़ों की यह पुतली पावन

होती है। छू नहाना नहीं पड़ता।

प्राण निकलते ही यह शरीर

अति घृण्य हो जाता है। प्रिय

जिसका हो वह लिपट-लिपट कर

रोता है। दूसरे देहरी

पार मल-मल कर नहाते हैं।

पत्थर पर पछीट-पछीट कर

वस्त्र धोते हैं। यही रीति

है। इसका पालन तुम करना।

तीसरे दिन अस्थि-संचय को

जब घर के पुरुष भेजना

ठंडा जल भेजना। जिस भूमि

पर मुझे दाघ दिया गया है

उसमें बहुत ताप है।

अम्बर पांडेय
About the poet

अम्बर पांडेय

नई पीढ़ी के चर्चित कवि-लेखक। मूल नाम : अम्बर पांडेय जन्म : 01/12/1984 | द्वारका, गुजरात अम्बर पांडेय का जन्म 31 दिसंबर 1983 को हुआ। उन्होंने दर्शन शास्त्र में स्नातक किया है और सिनेमा से संबंधित अध्ययन पुणे, मुंबई और न्यूयॉर्क में किया है। वह हिंदी के अतिरिक्त…

View profile & all 15 Poems / Stories

More from अम्बर पांडेय

  1. शोक

    एकजले हुए होंठों या आँखों में जल की तरह व्याप्त होता है शोक। पहले भी था, मृतक के जीवन में आने के दिन की प्रथम रात्रि से उसके अनंत वियोग का शोक जल की तरह भीतर-भीतर रिसने लगता है। पाइपलाइन टूटने पर जैसे दीवाल बदरंग हो जाती है। इसी भीतरी रिसाव को अवसाद से मुक्ति पाने के लिए हम प्रेम, अनुराग आदि कह देते है। शोक इसलिए दारुण नहीं होता क्योंकि इसे सहा नहीं जा सकता, बल्कि यह तो शांति प्रदान करने वाला है। भय की समाप्ति शोक में ही तो है, किंतु शोक इसलिए असहनीय है क्योंकि यह संसार के समक्ष शोकाकुल को एकदम से नग्न कर देता है।

    12.4K reads
  2. हृदय के सड़े हुए भाग का विवरण

    सेबफल पर लगे घाव की तरह बहुत जल्दी लाल होता है।सेबफल तो फल भी नहीं वनस्पति के डिंबाशय का पूर्णपक्व भाग।

    12.4K reads
  3. वेश्या से मिलना-जुलना

    सच्ची घटना पर आधारितअर्धरात्रि से दूसरे दिवस दुपहर तक

    12.4K reads
  4. संसार का अंतिम प्रेमी

    पत्नी की चिता दाघ देने के पश्चात् वह श्मशान में ही रह गया। गया नहीं घर। संसार श्मशान उसके लिए एक ही थे दोनों। सूतक निवारण हेतु स्नान को ढिग बहती नर्मदा तक नहीं गया वह। कपाल-क्रिया पूर्व मुंडन के पश्चात् शीश धोने के लिए भरा मटका रखा रहता है, उसका जल पी, चिताओं के धूम में पकते बेर खाकर, अस्थि की पोटलियों का तकिया कर जीवन किया।वाचस्पति मिश्र की भामती की भाँति सुशील थी उसकी गृहिणी। पिता तो आए नहीं कभी। माँ, बुआ और बहनें आती थीं ले जाने को घर, दूर से रोती, टेरती। जीवन तो जीवन का उद्देश्य नहीं। प्रेम, धर्म, विचार, परमार्थ, पर-हित के लिए जीवन है। प्रेम के लिए मरना उसे था प्रेय। किसी को पता न पड़ा, वह कब मरा!

    12.4K reads
  5. स्त्री के जीवन में कुंकुम और आलते का महत्त्व

    कालीघाट केकारख़ाने का कुंकुम ही भरतीं, जटा-जटा

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like

मुनव्वर राना के शेरअब जुदाई के सफ़र को मिरे आसान करोतुम मुझे ख़्वाब में आ कर न परेशान करो— मुनव्वर रानामहफ़िल में आज मर्सिया-ख़्वानी ही क्यूँ न होमहफ़िल में आज मर्सिया-ख़्वानी ही क्यूँ न होआँखों से बहने दीजिए पानी ही क्यूँ न हो— मुनव्वर रानानानी का चश्माआसमान में टिम टिमाती नानी हँसती होंगी हमारे बचपने पर।हाँ!— फ़रीद ख़ाँमाफ़ीसबसे पहले मैं माफ़ी माँगता हूँ हज़रत हौव्वा से।मैंने ही अफ़वाह उड़ाई थी कि उस ने आदम को बहकाया था— फ़रीद ख़ाँअधूरा मकानइसे दो कमरे का मकान बनना थाफ़िलहाल एक कमरे के बाद काम बंद है— हरीशचंद्र पांडेजीभअपयश के कितने मुहावरे हैं उसके नामलंबी, काली, चटोरी और क्या- क्या— प्रताप सोमवंशी