फिर उस घाट से ख़ुश्बू ने बुलावे भेजे - अम्बर बहराईची

अम्बर बहराईचीअम्बर बहराईची

4 min read · 12.4K reads

फिर उस घाट से ख़ुश्बू ने बुलावे भेजे
मेरी आँखों ने भी ख़ुशआब नगीने भेजे।

मुद्दतों, उसने कई चाँद उतारे मुझमें
क्या हुआ? उसने जो इक रोज़ धुंधलके भेजे।

मैंने भी उसको कई ज़ख़्म दिए दानिस्ता
फिर तो उसने मेरी हर सांस को गजरे भेजे।

मैं तो उस दश्त को चमकाने गया था, उसने
बेसबब, मेरे तआक़ुब में उजाले भेजे।

चाँद निकलेगा तो उछलेगा समंदर का लहू
धुंध की ओट से उसने भी इशारे भेजे।

मोर ही मोर थे हर शाख पे संदल की मगर
ढूँढ़ने साँप वहाँ, उसने सपेरे भेजे।

मेरी वादी में वहीं सूर्ख़ बगूले हैं अभी
मैंने इस बार भी सावन को क़सीदे भेजे।

दस्तोपा कौनसे अम्बर वो मशक़्क़त कैसी
उसकी रहमत, कि मुझे सब्ज़ नवाले भेजे।
अम्बर बहराईची
About the poet

अम्बर बहराईची

View profile & all 11 Poems / Stories

More from अम्बर बहराईची

  1. अब क़बीले की रिवायत है बिखरने वाली - अम्बर बहराईची

    अब क़बीले की रिवायत है बिखरने वालीहर नज़र ख़ुद में कोई शहर है भरने वाली

    12.4K reads
  2. चेहरों पे ज़र-पोश अंधेरे फैले हैं - अम्बर बहराईची

    चेहरों पे ज़र-पोश अंधेरे फैले हैंअब जीने के ढंग बड़े ही महँगे हैं

    12.3K reads
  3. गर्दिश का इक लम्हा यूँ बेबाक हुआ - अम्बर बहराईची

    गर्दिश का इक लम्हा यूँ बेबाक हुआसोने चाँदी का हर मंज़र ख़ाक हुआ

    12.4K reads
  4. जगमगाती रौशनी के पार क्या था देखते - अम्बर बहराईची

    जगमगाती रौशनी के पार क्या था देखतेधूल का तूफ़ाँ अंधेरे बो रहा था देखते

    12.4K reads
  5. जलते हुए जंगल से गुज़रना था हमें भी - अम्बर बहराईची

    जलते हुए जंगल से गुज़रना था हमें भीफिर बर्फ़ के सहरा में ठहरना था हमें भी

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like